सेल द्वारा आपूर्ति की गई स्टील से महाकुंभ में पोंटून पुल, आवागमन मार्ग, अस्थायी स्टील पुल, सबस्टेशन और फ्लाईओवर आदि का निर्माण किया गया है। इस स्टील आपूर्ति के प्रमुख कस्टमर यूपी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उत्तर प्रदेश राज्य पुल निगम, विद्युत बोर्ड और उनके आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।