6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 80 लाख का सामान हुआ जलकर खाक…

Fire In Bhilai : छावनी शंकरनगर स्थित प्लाई वुड फर्नीचर कंपनी में अचानक आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 80 लाख का सामान हुआ जलकर खाक...

फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 80 लाख का सामान हुआ जलकर खाक...

भिलाई। Fire In Bhilai : छावनी शंकरनगर स्थित प्लाई वुड फर्नीचर कंपनी में अचानक आग लग गई। आग ने जब बड़ा रुप ले लिया, तब लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर दल पहुंचा और करीब 18 टैंकर पानी की मदद से आग बुझाई। आगजनी से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें ऊंचाई में उठ रही थी। इस आगजनी से करीब 80 लाख रुपए के फर्नीचर जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जामुल टीआई केशव राम कोशले पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, यहां बन रहा सिस्टम, इन जिलों के लोग रहें सावधान !

नगर सेना के कमांडेंट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार व शुक्रवार की रात करीब 2 बजे की है। कंपनी संचालक संतोष शर्मा ने जानकारी दी कि वह रात को कंपनी के सारे स्वीच बंद कर दुकान में ताला लगाकर चला गया था। आशंका है कि एकादशी के दिन लोगों ने पटाखा फोड़ा है, उसी की चिंगारी कंपनी में चली गई। धीरे-धीरे आग पकड़ लिया। फायर दल भोर में करीब 4.15 बजे पहुंचा। सुबह करीब 8.30 बजे आग बुझाने में सफलता मिली।