जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के ग्राम पंचायतों के पंच से लेकर सर्वोच्च सदन जिला पंचायत तक के लिए नामांकनों की जांच और प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत के पद के लिए सबसे ज्यादा 3 हजार 597 प्रत्याशी दुर्ग जनपद पंचायत से संबद्ध विभिन्न ग्रामों से हैं। पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 3 हजार 421 प्रत्याशी मैदान में हैं। धमधा जनपद क्षेत्र में 3 हजार 382 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।