6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली विवाद पर मां के सामने बेटे को मौसेरे भाई ने मारा, रातों रात मिटा दिए सबूत

मां के सामने ही उसके बेटे की मौसेरे भाई ने हत्या कर दी। मां अपने बेटे पर प्राणघातक हमला होते देखती रही, लेकिन बीच बचाव करने का साहस तक नहीं किया।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Apr 12, 2018

patrika

भिलाई. मां के सामने ही उसके बेटे की मौसेरे भाई ने हत्या कर दी। मां अपने बेटे पर प्राणघातक हमला होते देखती रही, लेकिन बीच बचाव करने का साहस तक नहीं किया। इतना ही नहीं बाद में आरोपी के साथ मिलकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना बीती रात करीब ८.३० बजे सड़क-१५ बी, सेक्टर २ की है। भ_ी थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि मृतक एस. संजू (१८) अपनी मां एस मीना से खाने को लेकर झगड़ा करने लगा। तभी पास में रहने वाली उसकी मौसी मरियम्मा बीच बचाव करने आई। मरियम्मा ने संंजू को समझाने का प्रयास किया कि अपनी मां के लिए ऐसे शब्द न बोल।

घर में जो कुछ भी बना है चुपचाप खा ले। संजू मरियम्मा से भी झगड़ा करने लगा और धक्का देकर उसे गिरा दिया। मरियम्मा ने यह बात घर जाकर अपने बेटे सनमुख राव उर्फ सन्नु (२६) को बताई। सन्नू तैश में आकर लोहे का पाइप लेकर घर से निकला और संजू के सिर पर वार कर दिया। पास पड़े फर्श से भी दे मारा। हाथ में चाकू भी ले रखा था।

घायल संजू पड़ोसी के घर घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया
लोहे के पाइप के वार से संजू का सिर फट गया। बुरी तरह घायल संजू थोड़ी ही दूर में रहने वाले ेजानकी राव के घर घुस गया और भीतर से दरवाजा भी बंद कर दिया। मगर किसी ने भी न तो दरवाजा खोलकर घायल संजू को अस्पातल पहुंचाने की कोशिश की और न ही पुलिस को सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद रात करीब 12 बजे दरवाजा तोड़कर अंदर गए तब तक संजू की मौत हो चुकी थी। वह बाथरूम में मृत पड़ा था।

जिस समय सन्नू अपने मौसेरे भाई संजू पर प्राणघातक हमला कर रहा था, संजू की मां मीना और मौसी मरियम्मा भी खड़ी थी, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। सिर पर गंभीर वार के दौरान दीवारों पर खून के छींटे पड़ गए थे। नीचे फर्श पर भी काफी खून बहा था। सभी ने मिलकर रात में ही दीवार को चूने से पोत दिया ताकि खून के दाग दिखाई नहीं दे। फर्श को भी पानी से धो दिया।

हादसे के बाद आरोपी, उसकी मां और यहां तक कि मृतक की मां हत्या को छुपाने के प्रयास में लगी रही। कहीं से पूर्व पार्षद कोरमा राव को घटना के बारे में खबर लग गई। उन्होंने पुलिस को खबर की। तब सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे और मृतक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की।