28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG School Timing: अब इस जिले में बदला स्कूल का समय, सुबह 7.30 से लगने वाली कक्षाएं अब 8.30 से शुरू होंगी

सुबह की ठंड को देखते हुए पैरेंट्स भी ढील देते हुए बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। सुबह की ठंडक को देखते हुए गुरुवार को जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Dec 20, 2024

CG School Timing

CG School Timing

CG School Timing: दुर्ग जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है, लेकिन सुबह के समय अच्छी ठंडक बनी हुई है। इसका नुकसान बच्चों को हो रहा है। उन्हें स्कूलों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सुबह की ठंड को देखते हुए पैरेंट्स भी ढील देते हुए बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। सुबह की ठंडक को देखते हुए गुरुवार को जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़ें: CG School Timing: अब इस जिले में बदला स्कूल का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

पहली पाली में लगने वाले सभी निजी, शासकीय और बीएसपी स्कूलों का समय बदल गया है। दो पाली में लगने वाली स्कूलों में पहली पाली सुबह 7.30 बजे से शुरू होती थी जिसे एक घंटा आगे बढ़ा दिया गया है। अब पहली पाली की कक्षाएं सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं शनिवार को कक्षाएं दोपहर 12 से 4 बजे तक लगेगी। द्वितीय पाली कक्षाएं पहले 5 बजे तक संचालित होती थी, जिसमें एक घंटा कम किया गया है। शाम से ही ठंडी हवाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं अब सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगी।

मौसम तंत्र से हवा की दिशा में बदलाव हो गया है। इससे उत्तर की हवाएं प्रदेश तक नहीं पहुंच पा रही है। इसके अलावा प्रदेश की हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से भी पारा चढ़ रहा है। अगले कुछ दिन रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बने रहने की संभावना है। इसके बाद जनवरी से कड़ाके की ठंड संभावित है।

ठंड की वजह से दर्ज संख्या घटी

ठंडक में आई गिरावट के बाद से ही शहरी और ग्रामीण शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या घटी है। सुबह ठंडी हवाओं को देखते हुए एक तरफ जहां पैरेंट्स बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे, वहीं जो बच्चे स्कूल के लिए निकले रहे हैं, वे विलंब से पहुंचने पर टीसर्च से पढ़ने वाली डांट को लेकर स्कूल में दाखिल नहीं हो रहे। स्कूलों में दर्ज संख्या में गिरावट के बाद जिला कलेक्टर ने गुरुवार को स्कूलों का समय बदलने शिक्षा विभाग को आदेश जारी किया।

एचपी चंद्रामौसम विशेषज्ञ, आईएमडी

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि इन दिनों मौसम तंत्र के प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन बना हुआ है। इससे दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं, वहीं दुर्ग संभाग में भी थोड़े समय के लिए बादली छा रही है। मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले चार दिनों में दिन और रात का तापमान बढ़ते क्रम में रहेगा। शुक्रवार को रायपुर और दुर्ग संभाग में बादल छाए रहने की संभावना के साथ बूंदाबांदी का भी अनुमान है।

इधर, गुरुवार को थोड़े समय के लिए हल्के बादल रहे, लेकिन फिर तेज धूप खिली और हल्की गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान जहां बुधवार को 9.8 डिग्री था, वह गुरुवार को घटकर 9 डिग्री पर आ गया। यानी इसमें 0.8 डिग्री की कमी आई। हालांकि अब इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है। पारा बढ़ते क्रम में बने रहने का अनुमान लगाया गया है।