
Pola Festival: पोला महोत्सव के लिए वियात मड़ियापार में इस बार भी छत्तीसगढ़िया संस्कृति की छटा बिखरेगी। यहां इस बार भी शास्त्री नवयुवक मंडल द्वारा पोला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह पोला महोत्सव इस बार एक दिन का नही, बल्कि तीन दिनों का होगा। 31 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में बैल दौड़, बैल सजावट, कबड्डी, गेड़ी रेस, रस्सी खींच, फुगड़ी, सुआ नृत्य, कुर्सी दौड़ व धीमी सायकल दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
इसके अलावा महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, महिलाओं व युवाओं को विविध समानों से नवाजा जाएगा। वहीं रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक कलाकार पोला महोत्सव में खुशियां बिखेरेंगे। अंतिम दिन 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी महोत्सव में शामिल होंगे। यह जानकारी शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के संयोजक डॉ. सुनील साहू ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनीष साहू, सचिव सुदामा निषाद, चंद्रकांत मार्कंडेय, सलाहकार मंडल सदस्य मुरली सचदेव, राम रत्नानी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आयोजन का मुय उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत व प्राचीन परपराओं का संरक्षण व संवर्धन है। उन्होंने बताया कि महोत्साव में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधायक ईश्वर साहू, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, अनुज शर्मा, रिकेश सेन, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा व महेश वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पोला महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को खेलमंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। दूसरे दिन 1 सितंबर को उपमुयमंत्री विजय शर्मा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मातृशक्ति प्रतिभा समान व पुरुषों को ग्राम गौरव समान से समानित कर उनका हौंसला बढ़ाएंगे।
शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के संयोजक डॉ. सुनील साहू ने बताया कि पोला महोत्सव का आयोजन 61 वर्षों से किया जा रहा है। पोला महोत्सव अब केवल दुर्ग जिले का महोत्सव नहीं रह गया है, अपनी खासियत की वजह से इस महोत्सव ने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस बार महोत्सव में प्रदेशभर से लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कई राज्यों के प्रतिनिधि भी समय समय पर यहां पहुंचते रहे हैं।
तीन दिवसीय पोला महोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं युवा समान कार्यक्रम के साथ होगी। 1 सितंबर को मातृशक्ति प्रतिभा समान एवं ग्राम गौरव समान से उत्कृष्ट लोग समानित किए जाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 2 सितंबर को किसान उत्सव के तहत बैल दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।
Published on:
28 Aug 2024 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
