25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे को पुलिस बनाने महिलाएं उतर गईं इस धंधे में, पांच महिलाओं के साथ बेटा भी पहुंचा जेल

पुलिस ने बीती रात दबिश देकर पांच महिलाएं कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच मटके और 7 गंज बरामद किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 13 Sep 2018, 10:52 PM IST

bhilai crime

बेटे को पुलिस बनाने महिलाएं उतर गईं इस धंधे में, पांच महिलाओं के साथ बेटा भी पहुंचा जेल

भिलाई. पुलिस ने बीती रात दबिश देकर पांच महिलाएं कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच मटके और 7 गंज बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

कच्ची शराब, सड़ा हुआ चावल और रानू गोली जब्त

खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि बापू नगर में महिलाएं हंडिया पर कच्ची शराब बनाती हैं। उसकी अवैध बिक्री कर रही है। टीम ने अलग-अलग रात में उनके घर पर दबिश दी। आरोपी धर्मी महतो (४८), चरकी अहीर (३०), सुगंधी गोसाई (६०), चंपा बहादुर (६२) और झरिया यादव को पकड़ा। महिलाओं के घर से कच्ची शराब, सड़ा हुआ चावल और रानू गोली को जब्त किया है।

पीडीएस के चावल से बनाई जा रही थी शराब
महिलाएं हडिय़ा में कच्ची शराब बना रही थी। पुलिस की पूछताछ में बताया कि पीडीएस दुकान से चावल खरीदती थी। उसी चावल से शराब बनाती थी।

बेटा को पुलिस बनाना चहती थी, झारखंड में यह पारंपरिक धंधा है
आरोपी धर्मी महतो ने बताया कि झारंखड में यह हमारा पारंपरिक धंधा है। वहां पर सभी कच्ची शराब बनाते हैं। इससे पीने से नशा कम होता है। मेहनतकश लोग इसे पीते हैं जिससे उनका पेट ठंडा रहता है। उसने बताया कि पति का निधन हो गया। बेटा को पुलिस बनाना चाहती हूं। उसी की तैयारी के लिए कच्ची शराब बनाती हूं। मोहल्ले के लोग ही इसे खरीदते हैं।

ऐसे बनाती थी शराब
एक बड़े गंज में 5 किलो की मात्रा में चावल को सड़ाते हैं। झारखंड मनहरपुर से जड़ी-बूटी लाकर रामू गोली बनाते हैं। नशा तेज करने के लिए उसमें मिला देते हैं। फिर उसे पका देते थे। पकाने के बाद 10 लीटर कच्ची शराब बन जाती थी। एक गिलास 10 रुपए में बेच देते थे। अलग अलग महिलाएं अपने घर में कच्ची शराब बनाने का कारोबार कर रही थी।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग