भारत सरकार ने आईआईटी भिलाई के साथ-साथ आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी जमू और आईआईटी धारवाड़ के लिए भी डेवलपमेंट फंड्स की घोषणा की है। इन तमाम आईआईटी में रिसर्च पार्क स्थापित करने स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन आईआईटी में प्रोफेसर स्तर के 130 संकाय पदों के सृजन को भी स्वीकृति दे दी। कैंपस में नए विषयों का आगाज होगा।