
Cyber Fraud: न्यू आदर्श नगर निवासी रागिनी देशमुख के बैंक खाते से 5 लाख 7 हजार 600 रुपए आटोमैटिक ट्रांजेक्शन हो गया। पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ धारा 318(4) धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पदमनाभपुर थाना टीआई केशव कोशले ने बताया कि रागिनी देशमुख पति संतोष कुमार (38 वर्ष) का बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता है।
22 अप्रेल को एक अनजान व्यक्ति ने उसे कॉल किया। उसने सेल्फ केवाईसी करने का झांसा दिया। उसे केवाईसी करने से मना कर दिया, लेकिन शाम 4 बजे उसके खाते से किस्तों में अटोमेटिक पैसे ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आने लगा। तत्काल उसने बैंक से संपर्क किया। इसके बाद साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर शिकायत की। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
Updated on:
25 Apr 2025 12:25 pm
Published on:
25 Apr 2025 12:25 pm
