
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) की ओर से बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त किए जाने के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ किया। जनता कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के आंदोलन का समर्थन का करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया। वहीं सरकार की ओर से आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं की बर्खास्तगी के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सद्बुद्धि के लिए आंदोलन स्थल पर यज्ञ किया गया। इस यज्ञ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा जनता कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल थे।
वापस नहीं लौटने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई थी
बता दें कि प्रदेशभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक पखवाड़े से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनसुनी कर आंदोलन समाप्त करने और काम पर वापस लौटने दवाब डाला जा रहा है। इसी कड़ी में शासन की ओर से आंदोलन समाप्त कर काम पर वापस नहीं लौटने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई थी। कई जिले में संघ के अध्यक्ष और सचिव का बर्खास्त भी कर दिया गया है। शासन के इस कार्रवाई के बाद भी कार्यकर्ता आंदोलन में डटे हुए हैं।
सद्बुद्धि और सही निर्णय के लिए यज्ञ किया
जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव योगेश तिवारी के नेतृत्व में आंदोलन स्थल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि और सही निर्णय के लिए विधि विधान से यज्ञ किया गया। इस यज्ञ में आंदोलनकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि यह यज्ञ बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास, कृषकों को दो फसल ,बेरोजगारों को रोजगार , महिलाओं को सम्मान एवं उनके अधिकार दे सके इसलिए किया गया।
जमीनी स्तर पर प्रदेश में कोई कार्य नहीं हो पाया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा अपनी मांगों के संबंध में लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। इस पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए। इतने कम मानदेय में कैसे इनका गुजारा होगा यह सोचने की बात है। नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के द्वारा बड़ी-बड़ी बातें की जाती है किंतु जमीनी स्तर पर इनके लिए प्रदेश में कोई कार्य नहीं हो पाया है।
Published on:
21 Mar 2018 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
