23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम अब भिलाई बुद्ध विहार मैदान में होगा

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन अब दुर्ग शहर के बजाए भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा की ओर से बुद्ध विहार मैदान (कोसानाला टोल प्लाजा के पास) पांच अक्टूबर को होगी।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

BREAKING : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम अब भिलाई बुद्ध विहार मैदान में होगा

भिलाई @Patrika. भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन अब दुर्ग शहर के बजाए भिलाई में होगा। अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में यह सभा अब भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा की ओर से बुद्ध विहार मैदान (कोसानाला टोल प्लाजा के पास) भिलाई में पांच अक्टूबर को होगी। इस स्थल का चयन के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सरोज पांडेय के दौरे और सभास्थल का निरीक्षण के बाद इस पर मुहर लग गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के भिलाई आगमन पर पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सरोज पाण्डेय ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिखारियों के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। @Patrika

प्रदेशभर से लगभग एक लाख से ज्यादा महिलाएं आएंगीं

उन्होंने कहा कि सभा स्थल में प्रदेशभर से लगभग एक लाख से ज्यादा महिलाएं आएंगीं। उनके लिए खाने-पीने की चीजों के अलावा बैठने उचित व्यवस्था रहेगी। सभा स्थल में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुश्री पाण्डेय के साथ भाजपा के भिलाई जिला अध्यक्ष एवं विधायक अहिवारा सांवलाराम डाहरे, जिले के पदाधिकारी, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों व मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Read more : चुनावी सियासत: अमित शाह की नजर एक लाख महिलाओं पर, ट्विनसिटी में 5 अक्टूबर को करेंगे संबोधित

प्रदेशभर से हर बूथ से 10 महिलाएं आएंगी
@Patrika इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में प्रदेशभर से प्रत्येक बूथ से कम से कम 10 महिलाएं आएंगी। इस तरह सम्मेलन में एक लाख से ज्यादा महिलाओं के जुटने की संभावना का दावा किया गया है। सभा में आने वाली महिलाओं के भोजन और ठहरने की भी व्यवस्था की जाएंगी।

पूर्व में दुर्ग में प्रस्तावित था कार्यक्रम
@Patrika पहले यह कार्यक्रम पूर्व में रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में प्रस्तावित था। किन्तु इस कार्यक्रम का आयोजन अब बुद्धविहार ग्राउन्ड भिलाई में होगा। इस स्थल का चयन यहां पर रेल और सड़क मार्ग से यातायात की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेशभर की महिलाएं ट्रेन और सड़क मार्ग से पहुंच सकेंगी। @Patrika