5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोलह श्रृंगार और मानसून क्वीन स्पर्धा : शादी में भी इतनी सुंदर नहीं दिखीं जितनी आज दिखाई दी

शहर में बुधवार को मराठा समाज और छत्तीसगढ़ी कुर्मि क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया। सेक्टर 7 में हुई इस स्पर्धा में महिलाओं के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं रखी गई।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

सोलह श्रृंगार और मानसून क्वीन स्पर्धा : हर उम्र की महिलाओं ने डांस और रैंप पर दिखाया टैलेंट

भिलाई. शादी का वह दिन था जब दुल्हन बनी थी और तीज का यह सेलिब्रेशन है जो महिलाओं को हर साल दुल्हन की तरह दोबारा सजने का मौका देता है। खुद को एक बार फिर से दुल्हन की तरह तैयार कर महिलाएं कभी शरमाने लगी तो कभी सेल्फी लेकर अपने इस खास पल को कैमरे में कैद करने लगी। शहर में बुधवार को मराठा समाज और छत्तीसगढ़ी कुर्मि क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया। सेक्टर 7 में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई इस स्पर्धा में महिलाओं के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं रखी गई।

सोलह श्रृंगार कर जीता दिल
छत्तीगढ़ी कुर्मि क्षत्रिय महिला समाज का कार्यक्रम सेक्टर 7 स्थित कुर्मि भवन में हुआ। यहां सबसे आकर्षण सोलह श्रृंगार और मानसून क्वीन की प्रतियोगिता रही। जिसमें हर उम्र की महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपना टैलेंट दिखाया। छत्तीसगढ़ी नृत्य ने जहां महिलाओं ने अपनी लोकसंस्कृति को दिखाया वहीं कैटवॉक में रैंप पर चलकर फैशन को भी खूब दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष मैत्रीय माथुर, डॉ सोनाली चक्रवर्ती, चंद्रकला खिचरिया, लता ऋषि चंद्राकर थी। अध्यक्षता समाज की अध्यक्ष डॉ दुलारी चंद्राकर ने की। इस मौके पर महिलाओं ने स्टॉल भी लगाए। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रहसन, नृत्य, गेम आदि की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर समाज की सुनीता वर्मा, अन्नपूर्णा वर्मा, वसु देशमुख, मीना चंद्राकर, मंजू नायक, उषा दिल्लीवार, सीमा पिपरिया, सुरेखा धुरंधर, संगीता वर्मा, संगीता चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, सरिता चंद्राकर, संगीता बलराम चंद्राकर, आशा चंद्रा, चित्रा चंद्रा, आदि मौजूद थे।

सावन क्वीन बनने बनी दुल्हन
मराठा महिला समाज में तीज मिलन के मौके पर महिलाओं के लिए सावन क्वीन की स्पर्धा रखी गई। जिसमें महिलाओं को दुल्हन की तरह सजधज कर आना था। इसके लिए महिलाओं ने साड़ी की बजाए ब्राइडल लहंगा-चोली और हैवी दुपट्टा लगाकर दुल्हन की तरह श्रृंगार किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मराठा समाज महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष उषा पवार थीं। अध्यक्षता मां तुलजा भवानी महिला मंडल बिलाई की अध्यक्ष स्मिता महाडि़क ने की। कार्यक्रम में सचिव जया ताठे सहित कई महिलाएं मौजूद थी। इस मौके पर महिलाओं ने कैटवॉक किया और निर्णायकों ने कैटवॉक के दौरान उनसे कई प्रश्न भी पूछे। जिसके बाद विजेता का चुनाव किया गया।

लिया सावन झूले का मजा
दोनों ही समाज में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के झूले का भी मजा लिया। महिलाओं ने झूले पर बैठकर सावन के गीत भी गाए।