
तोडफ़ोड़ से ज्यादा जरुरी है डेंगू पर नियंत्रण, इसलिए अतिक्रमण दस्ते को लगाया सफाई अभियान में
दुर्ग. भिलाई नगर में डेंगू बीमारी की महामारी के बाद दुर्ग शहर में भी इसका प्रकोप फैलने लगा है। दर्जनभर से ज्यादा लोगों के डेंगू से पीडि़त और पाजीटिव रिपोर्ट आ चुके है। मरीजों की संख्या को देखते हुए नगर पालिक निगम ने वार्डो में सफाई अभियान चलाने के लिए तोडफ़ोड़ दस्ते को भी शामिल किया गया है। निगम आयुक्त लोकेश्वर साहू ने अतिक्रमण टीम के सभी सदस्यों की ड्यूटी लगाई है।
चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया
बुधवार को नगर पालिक निगम के अतिक्रमणदस्ता शासकीय, अद्र्धशासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय सामुदायिक भवन व अन्य सार्वजनिक जगहों तक पहुंचा। गीली और झाडिय़ों वाले जगहों पर व्यापक रुप से चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। शिव शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी ने 27 जगहों पर चूना और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कर स्वच्छता बनाये रखने आम नागरिकों से भी अपील की।
विशेष तौर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया
डेंगू महामारी नियंत्रण के तहत आयुक्त ने सभी वार्डो में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस कार्य के लिए विशेष तौर पर अतिक्रमणदस्ता को लगाया है। दस्ते में शामिल कर्मचारियों ने आज नयापारा, पंचशील नगर, सरस्वती नगर, राजीव नगर गयानगर, बैगापारा स्थित स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के आसपास विशेष तौर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
डिप्टी कलक्टर की देख-रेख में अभियान
निगम के इस अभियान की मानिटरिंग डिप्टी कलक्टर राजेश पात्रे कर रहे हैं। बुधवार को राजेश पात्रे व निगम के आयुक्त साहू ने कार्यो का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केलाबाड़ी, न्यू पुलिस लाइन के उत्कल नगर, रायपुर नाका उडिय़ा बस्ती, बोरसी भाठा यादव पारा, उडिय़ा बस्ती, कसारीडीह बेरपारा, आदर्श नगर, फोकट पारा, शक्ति नगर, शांति नगर, आशा नगर, अंबेडकर नगर, तकियापारा लुचकी पारा, और इंदिरा कालोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेंगू महामारी से बचाव और नियंत्रण के लिए एहतियात बरतने, घरों के कूलर से पानी खाली करने, टायर या अन्य पुराने बर्तन में भरे पानी को खाली करने, दलदली और झाडिय़ों वाली जगहों की साफ-सफाई कराने की अपील की। निगम ने बुधवार को 185 अतिरिक्त श्रमिकों के अलावा 268 सफाई कामगारों को विशेष अभियान में लगाया गया।
Published on:
22 Aug 2018 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
