6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महादेव ऐप संचालक का दुस्साहस, ऐप के प्रमोशन में कर रहा पुलिस की सुरक्षा की गारंटी की बात

Bhilai News: पुलिस की वर्दी में आनलाइन सट्टा ऐप का बधडक़ प्रमोशन किया जा रहा है। यह दुस्साहस सोशल मीडिया में दुबई से संचालित महादेव ऐप के संचालक कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
सोशल मीडिया पर खेलोयार के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

सोशल मीडिया पर खेलोयार के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

भिलाई। Chhattisgarh News: पुलिस की वर्दी में आनलाइन सट्टा ऐप का बधडक़ प्रमोशन किया जा रहा है। यह दुस्साहस सोशल मीडिया में दुबई से संचालित महादेव ऐप के संचालक कर रहे हैं। जिसमें ऐप के प्रमोशन के साथ ही पुलिस की गारंटी की बात कही जा रही है। जबकि महादेव ऐप के मामले में छत्तीसगढ़ के कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की संलिप्तता की बात कही जा रही है। इस मामले में एक एएसआई और एक प्रधान आरक्षक जेल में है।

इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर खेलो यार ऐप का प्रमोशन किया जा रहा है। इसमें देवदास और चुलबुल पांडेय के किरदार में ऐप का प्रमोशन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह ऐप दुबई में बैठे सट्टाकिंग महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का दूसरा ऐप है। सौरभ चंद्राकर फिलहाल गैंगेस्टर दाउद इब्राहीम के भाई मुश्तकीम इब्राहिम कासकर के साथ मिलकर पाकिस्तान में खेलो यार ऐप की डिजाइन कर उसका प्रचार कर रहा है। यह प्रचार सोशल मीडिया में जमकर किया जा रहा है। खासकर छत्तीसगढ़ में इसकी चर्चा सुखिज़्यों में है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: हर प्रत्याशी को चुनाव खर्चों की देनी होगी पूरी जानकारी

ईडी की सर्चिंग के बीच नई उछाल

छत्तीसगढ़ के भिलाई के सौरभ चंद्राकर ने सट्टी पट्टी लिखते हुए ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव डिजाइन किया और अपने साथी रवि उप्पल के साथ दुबई भाग गया। जहां तीन साल में वह सट्टाकिंग बन गया। हवाला के जरिए देश को आथिज़्क नुकसान पहुंचाने लगा। ईडी ने इस मामले में जांच शुरु की और 41 करोड़ की सपत्ति को सीज कर दिया है। ईडी ने जांच की डायरी को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है। कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर के खिलाफ वारंट जारी किया है। इस बीच सौरभ अपना दूसरा ऐप खेलो यार पाकिस्तान में बनाकर उछाल पर है और उसका जमकर प्रमोशन कर रहा है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: 6 सीटों पर 9 महिलाएं विधायक बनने लगा रहीं जोर, प्रमुख दलों ने तीन को दिया मौका