30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसीलिए सरकार हाइवे के किनारे शराब बेचने से मना करती है, क्या है मामला, पढ़ें खबर

पावर हाउस में स्थित ऍक होटल में बीती रात को शराब के नशे में ट्रांसपोर्टर और व्यापारी के बीच जमकर मारपीट हो गई।

2 min read
Google source verification
Bhilai crime

भिलाई. पावर हाउस में स्थित आशीष इंटरनेशनल होटल में बीती रात को शराब के नशे में ट्रांसपोर्टर और व्यापारी के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में छावनी थाना के सामने भी भिड़ गए थे। पुलिस ने मामले में काउंटर केस दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया था। दोनों पक्षों के खिलाफ धारा २९४, ५०६, ३२३, ३४ के तहत जुर्म दर्ज किया। बाद में आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

आशीष इंटर नेशनल होटल में शराब पी
छावनी थाना टीआई सुरेन्द्र उके ने बताया कि सेक्टर-४ सड़क ३७ क्वार्टर २ ए निवासी व्यापारी संजय कुमार और नेहरू नगर ईस्ट निवासी ट्रांसपोर्टर सन्नी भोसले ने सोमवार रात को ९.३० आशीष इंटर नेशनल होटल में शराब पी। घर जाने दोनों बाहर निकले और इस बीच पुराने विवाद को लेकर झगडऩे लगे। बात हाथापाई तक पहुंच गई। होटल के सामने ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। होटल के कर्मचारियों ने शांत कराया। दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने थाना जा रहे थे। इस बीच सन्नी ने फोनकर अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को तत्काल हिरासत में लिया

सन्नी के दोस्त पहुंच गए तो फिर से दोनों पक्ष पावर हाउस में मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष थाना पहुंचे और वहां भी एक-दूसरे से मारपीट पर उतर आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को तत्काल हिरासत में लिया। इसके बाद संजय कुमार की शिकायत पर सन्नी भोसले, हरविंदर सिंह, दीपक रामानी को आरोपी बनाया। वहीं सन्नी की शिकायत पर संजय कुमार और शारदानंद के खिलाफजुर्म दर्ज किया। मंगलवार को जमानत पर पांचों आरोपियों को छोड़ दिया गया।

अनुमति ली या नहीं इसकी होगी जांच
टीआई थाना छावनी सुरेन्द्र उके ने बताया कि पांचों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में आशीष इंटरनेशनल होटल के संचालक से जानकारी ली जाएगी कि हाइवे किनारे शराब परोसने की अनुमति ली है कि नहीं। इसकी जांच की जाएगी। मारपीट शराब के नशे में हुई है।