22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Water Supply Closed: शहर में दो दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई, ये इलाके होंगे प्रभावित

Water Supply Closed: भिलाई शहर में जिसमें रिसाली निगम भी शामिल है, 16 अप्रेल को पानी की सप्लाई नहीं होगी। दूसरे दिन 17 अप्रेल को भी पानी सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Apr 15, 2025

Water Supply Closed: शहर में दो दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई, ये इलाके होंगे प्रभावित

Water Supply Closed: नगर निगम भिलाई जोन-1 से 4 तक पानी की आपूर्ति करने के लिए दर्जनभर टैंकर किराए पर लेगा। दो दिनों के भीतर निविदा की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके पहले नगर निगम, भिलाई ने विभिन्न योजनाओं के तहत 24 घंटे 7 दिन पानी की आपूर्ति करने के लिए करीब 500 करोड़ खर्च कर चुका है। अब करीब दर्जनभर टैंकर किराए पर लेने के लिए 10 लाख रुपए और खर्च करने जा रहा है। नगर निगम के पास करीब 30 टैंकर पहले से है।

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद में पति बना राक्षस, पत्नी पर डाला खौलता पानी फिर.. आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद निगम अधिकारियों ने अमृत मिशन योजना के नाम पर 242 करोड़ रुपए में 10 पानी टंकी, 66 एमएलडी का फिल्टर प्लांट, एक इंटकवेल का निर्माण किया। इस दौरान करीब 650 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। तब भी लोगों को दो वक्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। अब पानी के लिए लोग पानी के टैंकर का इंतजार कर रहे हैं।

242 करोड़ खर्च किए अमृत मिशन के नाम पर

पहले 250 करोड़ खर्च

किराए पर लिया जा रहा टैंकर

नगर निगम के जिन मोहल्लों में नलों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां गर्मी में पानी की आपूर्ति करने के लिए टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। निगम 4 जोन के लिए करीब 12 टैंकर किराए पर लेने जा रहा है।

केशव चौबे, जलकार्य प्रभारी, ननि भिलाई

24 घंटे लोगों के घरों में नलों की टोटी में पानी की सप्लाई जारी रखने के लिए वृहद पेयजल योजना व भागीरथ पेयजल योजना के तहत करीब 250 करोड़ खर्च किए। इसमें 9 उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण, 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट, एक इंटकवेल का निर्माण किए। इसके बाद भी लोगों के घरों में दो वक्त पानी निगम आपूर्ति नहीं अकर पाया।

16 व 17 को भिलाई व रिसाली निगम क्षेत्र में नहीं मिलेगा पानी

मेन पाइप में लीकेज के कारण पूरे भिलाई शहर में जिसमें रिसाली निगम भी शामिल है, 16 अप्रेल को पानी की सप्लाई नहीं होगी। दूसरे दिन 17 अप्रेल को भी पानी सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। भिलाई निगम से मिली जानकारी के अनुसार शिवनाथ इंटेकवेल में रॉ-वाटर जलशोधन संयंत्र में प्राप्त किया जाता है। शिवनाथ इंटेकवेल से जलशोधन संयंत्र में 1000 एमएम डाया का पाइप बिछा हुआ है।

इस पाइप लाइन में गंज मंडी गंजपारा दुर्ग के सामने लिकेज हो गया है। जिसकी मरमत की जाएगी। निगम प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी। रिसाली नगर निगम के वार्ड 1 से 34 तक दोनों दिन नल नहीं खुलेगा। निगम प्रशासन ने लोगों से सहोयग करने का आग्रह किया है। मरमत के लिए 16 अप्रेल को शटडाउन लिया जाएगा। इसलिए 15 अप्रेल को लोगों के पास पानी संग्रह करके रखने का समय रहेगा।