31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: भिलाई-दुर्ग के मध्य चौथी रेललाइन का काम शुरू, पहले दिन 5 पेड़ किए गए शिफ्ट

CG News: रेलवे की जमीन में मौजूद जिन पेड़ों को शिट किया जाना है उनमें बादाम, पीपल, बरगद, नीम, डोमर, गुलमोहर, अर्जुन, करण, ईमली, आम, जामुन, बेर आदि शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 7 May 2025, 2:30 PM IST

CG News: भिलाई-दुर्ग के मद्य चौथी रेललाइन का काम शुरू, पहले दिन 5 पेड़ किए गए शिफ्ट

CG News: भिलाई से दुर्ग के मध्य टाउनशिप की ओर से 11.6 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बिछाई जानी है। इसको लेकर वन विभाग ने सर्वे के बाद करीब 1500 पेड़ों की कटाई करवाई है। अब इस राह में आने वाले करीब 131 पेड़ों को शिफ्ट किया जा रहा है। मंगलवार को शिफ्टिंग का काम शुरू हुआ। इसके लिए पहले रेल लाइन और टाउनशिप के गैरेज रोड के मध्य गड्ढे किए गए। उसके बाद पेड़ों को जड़ समेत निकालकर उसमें लगाने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नई रेल लाइन के ड्रोन सर्वे का विरोध! पत्थलगांव के ग्रामीणों ने कहा- ऐसे में तो हम भूमिहीन हो जाएंगे

टाउनशिप और रेल लाइन के मध्य रेल पटरी से करीब 100 से 200 मीटर की दूरी में पेड़ों को शिट किया जा रहा है। पटरी के किनारे लगे नए और पुराने पेड़ो को शिट किया जा रहा है। रेलवे की जमीन में मौजूद जिन पेड़ों को शिट किया जाना है उनमें बादाम, पीपल, बरगद, नीम, डोमर, गुलमोहर, अर्जुन, करण, ईमली, आम, जामुन, बेर आदि शामिल हैं। पेड़ों को शिफ्ट करने का प्रोसेस 6 मई से शुरू किया गया है। बारिश से पहले 131 पेड़ों को पूरी तरह से शिफ्ट कर लेने की तैयारी है। शिट करने के बाद पेड़ों पर नजर रखा जाएगा, उनका ट्रीटमेंट शुरू से किया जा रहा है। पेड़ों को खाद, पानी और ट्रीटमेंट के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान लेकर जा रहे हैं।

ट्रैक बिछाने का काम होगा दो हिस्सों में

भिलाई से दुर्ग तक टाउनशिप की ओर से चौथी लाइन बिछाने की तैयारी है। इसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में भिलाई-3 से भिलाई नगर तक 8.8 किलोमीटर लंबाई और दूसरे भाग में भिलाई नगर से दुर्ग तक 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रैक बिछाई जानी है।

मुसाफिरों को मिलेगी सुविधा

चौथी लाइन बिछ जाने से मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी। गुड्स ट्रेनों की वजह से एक्सप्रेस को आउटर में खड़ा नहीं किया जाएगा। भिलाई-दुर्ग हर दिन आने वाले हजारों मुसाफिरों को इसका लाभ मिलेगा। रायपुर और दुर्ग के मध्य रेल लाइन पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा हुआ है।

पहले दिन 5 पेड़ शिफ्ट किए। दूसरे दिन संख्या और बढ़ जाएगी। पेड़ों को ट्रैक से करीब 100 से 200 मीटर दूरी पर शिफ्ट कर रहे हैं। नेहा बंसोड, प्रोपराइटर, जेडी एंटरप्राइजेज, छत्तीसगढ़