6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में चार साल में 11 हजार 577 करोड़ का निवेश

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी में होगा मेगा इवेन्ट, नए उद्योग लगाने वालों को मिलेगी तरजीह
less than 1 minute read
Google source verification
11 thousand 577 crore investment in four years in the statein bhilwara

11 thousand 577 crore investment in four years in the statein bhilwara

भीलवाड़ा।
bhilwara Industry प्रदेश में पिछले चार साल में 72 उद्यमियों ने करीब 11 हजार 577 करोड़ ४६ लाख रुपए का नया निवेश कर हजारों श्रमिकों को रोजगार दिया है। इनमें से १६ उद्योग भीलवाड़ा के उद्यमियों ने लगाए हैं। उद्योगों के विस्तार व नए निवेश पर ५१२४ करोड़ ८१ लाख रुपए व्यय किए गए हैं। इससे हजारों श्रमिकों को रोजगार भी मिल रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने तथा राजस्थान में नई टेक्सटाइल नीति नहीं होने से नए व बड़े निवेश पर ब्रेक लग गया है।

https://www.patrika.com/bhiwani-news/one-month-s-electricity-bill-of-rs-10-lakh-73-thousand-1632193/


bhilwara Industry गत दिनों राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री व मुख्यमंत्री को उद्योगों की समस्या बताई। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में राज्य स्तरीय मेगा इवेन्ट २०२० होगा। इसमें नए उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को प्राथमिकता देने के साथ ही नया निवेश करने वाले राजस्थानियों को राज्य के प्रति लगाव बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।


bhilwara Industry उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्ष २०१५ में रिसर्जेन्ट राजस्थान के दौरान ३.३८ लाख करोड़ के ४७० उद्योग के लिए एमओयू किए गए थे। इनमें ४७० एमओयू में से ७२ उद्यमियों ने लगभग ११ हजार ५७७ करोड़ ४६ लाख का निवेश किया है। रीको ने विगत दस सालों में प्रदेश में २४ औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए। वर्तमान में १४ नए औद्योगिक क्षेत्र प्रक्रिया में हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग