6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खनन कम्पनी के 18 कोरोना संक्रमित समेत 31 और निकले

होड़ा में भी लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित

2 min read
Google source verification
31 more found, including 18 corona infected by mining company in bhilwara

31 more found, including 18 corona infected by mining company in bhlwara

भीलवाड़ा।
जिले में बुधवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ। एक खनन कम्पनी के १८ कर्मचारी, एक कैदी सहित ३१ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। खनन कम्पनी के अब तक ४६ कर्मचारी मिल चुके हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना रोगियों की संख्या ५९९ हो गई। आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला के बताया कि सभी रोगियों को भीलवाड़ा व शाहपुरा में भर्ती कराया गया है।
खनन कम्पनी के १८ संक्रमित
खारी का लाम्बा (हुरड़ा) निवासी युवक, सीआइएफएस कॉलोनी आगंूचा के छह जने, हुरड़ा के दो युवक, हाउसिंग बोर्ड गुलाबपुरा निवासी युवक, बालापुरा (हुरड़ा) का युवक, शास्त्रीनगर गुलाबपुरा का के दो युवक, हुरड़ा के वार्ड ८ का युवक, बालाजी मंदिर (गुलाबपुरा) निवासी युवक, कनेच्छन कलां निवासी युवक, खारीग्राम निवासी युवक शामिल है।
होड़ा में फिर चार निकले
मांडलगढ़ के होड़ा में एक वृद्ध, दो युवक व एक महिला संक्रमित मिली। चारों पूर्व पॉजीटिव के सम्पर्क में आए थे।
................
- सहाड़ा निवासी १४ साल का बालक सूरत से आया था।
- देवरिया (रायपुर) निवासी महिला सूरत से आई थी।
- कोठिया निवासी ७० साल का वृद्ध किराणा व्यापारी है। उसने लक्षण आने पर जांच करवाई थी। इसके सम्पर्क में १७ जने आने पर क्वारंटीन किया है।
- मांडल निवासी युवक ने डॉक्टर की सलाह पर जांच करवाई।
- धुंवाला (मांडल) निवासी वृद्धा के लक्षण आने पर जांच करवाई थी।
- पुर (भीलवाड़ा) निवासी ६२ साल का वृद्ध के लक्षण आने पर जांच करवाई थी।
- आर्दश नगर (भीलवाड़ा) के बालक की लक्षण होने पर जांच करवाई थी।
- मसूदा (अजमेर) निवासी एक कैदी है की जांच यहां करवाई थी।
- लपी का बाडिय़ा (आसीन्द) निवासी किशोर बैंगलूरु से आया था।
......................
सात जनों को किया डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित सात जनों का उपचार से संक्रमण मुक्त व स्वस्थ होने पर बुधवार को डिस्चार्ज किया गया। इनमें यश विहार कोविड केयर सेंटर से 3, एमजीएच से ३ तथा महाप्रज्ञ भवन कोविड केयर सेंटर से एक जने को रोग मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया।