बागोर. क्षेत्र के गुंदली गांव में मंगलवार शाम अचानक लगी दो बाड़ों में आग से लकडिय़ां, चारा, खाखला व मेड़ जलकर राख हो गई। दमकल के पहुंचने तक ग्रामीण महिलाएं सिर पर पानी से भरे मटके लाकर आग बुझाने के लिए डटी रही। गुंदली उपसरपंच श्याम लाल सुथार ने बताया कि गांव के बाहर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित नारायण पिता ऊंकार गुर्जर व शम्भू पिता रामलाल गुर्जर के दो बाड़ों में मंगलवार शाम सात बजे अचानक आग लग गई।