पुलिस के अनुसार गाडरमाला निवासी कन्हैयालाल कीर ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने आरोप लगाया कि उसके पिता मोतीलाल कीर की फर्म जय माता इंटरप्राइजेज के नाम से सीके मोटर्स से वाहन खरीदा। अजमेर रोड स्थित लोटस मोटर्स पर 10 अप्रेल 2018 को वाहन की सर्विस कराने के लिए दिया। जिस सर्विस कराने के लिए वाहन दिया उस समय मोबाइल पर किलोमीटर और डीजल मीटर की रीडिंग का फोटो खींच लिया।