रोहित सैनी / जयपुर। राजधानी में वाहन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने आइबी के आइजी की गाडी को ही निशाना बना दिया। इस वारदात से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह वारदात टोंक रोड पर मुख्य सचिव बंगले के पास मंगलवार को हुई। आनन-फानन में पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई। लेकिन वाहन चोरों का अभी तक पता नहीं चला। इस संबंध में आइबी के आइजी केसी मीणा के ड्राइवर विनोद कुमार ने मोतीडूंगरी थाने में मामला दर्ज करवाया है।