भीलवाड़ा।
एक निजी चिकित्सालय में ऑपरेशन के बाद मासूम बालक की मौत हो जाने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाइश के प्रयास शुरू किए। बाद में अस्पताल प्रबंधन व परिजनों के बीच सहमति बनने पर परिजनों से शव उठाया।