31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में वोट डालने गई बुजुर्ग ने कुछ ऐसा किया कि लोग हो गए हैरान, पहले चप्पल उतारी और फिर…

Second Phase Voting : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर वोट डालने आए बुजुर्गों ने कुछ ऐसा कारनामा किया है कि लोग देखकर हैरान हो गए। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 45.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। नीचे पढ़ें पूरी खबर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 26 Apr 2024, 4:56 PM IST

lok sabha voting

प्रतीकात्मक फोटो

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा में वोट डालने आए बुजुर्गों ने बेहद अनूठा काम किया। भीलवाड़ा के सहाडा गांव में बूथ नंबर 86 अड़सीपुरा में महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। यहां महिलाएं बर्तन बजाती हुई वोट डालने बूथ तक पहुंची। ऐसा कर महिलाओं ने लोगों से वोट डालने की अपील की।

उधर बुजुर्ग महिला ने चप्पल उतारकर डाला वोट

भीलवाड़ा के हरनी गांव में बूथ क्रमांक 144 पर 60 वर्षीय गंगा देवी वोट डालने पहुंची। लेकिन वोट डालने से पहले उन्होंने चप्पत बाहर उतारी और फिर अंदर वोट डालने पहुंची। जब महिला से इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये शिक्षा का मंदिर है, यहां ज्ञान लेने हम आते हैं। दूसरा कि ये लोकतंत्र का मंदिर है। मंदिर में जाते हैं तो चप्पल उतार कर जाते हैं न, इसलिए मैं यहां चप्पल उतारकर वोट देने आई हूं।

भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक वोटिंग

भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर आज दोपहर 3 बजे तक 45.39 प्रतिशत मतदान हुए। लोग यहां बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के विशेष मतदान पर्व में हिस्सा लेने पहुंचे। लोकसभा चुनावी मैदान में कुल 10 प्रत्याशी हैं। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर कुल 2175 बूथ बनाए गए हैं। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें : सीपी जोशी ने परिवार संग यहां किया मतदान, विधायक चंद्रभान आक्या ने कही ये बात

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़