3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस लाख रुपए से भरा एटीएम काट ले गए नकाबपोश लुटेरे, 35 मिनट में दिया पूरी वारदात को अंजाम

अजमेर राजमार्ग पर जिले के सरेरी चौराहे पर बुधवार देर रात नकाबपोश लुटेरे एटीएम काटकर लाखों रुपए ले गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 14 Jun 2018, 1:25 PM IST

ATM robbery In bhilwara

ATM robbery In bhilwara

भीलवाड़ा।

अजमेर राजमार्ग पर जिले के सरेरी चौराहे पर बुधवार देर रात नकाबपोश लुटेरे एटीएम काटकर लाखों रुपए ले गए। एटीएम में करीब दस लाख रुपए थे। वारदात को तीन से चार जनों ने अंजाम दिया। सुबह नकदी निकालने गए ग्रामीणों को इसका पता लगा। इससे पुलिस महकमा हकरत में आ गया। रायला थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

READ: इंजन फेल, अटकी चार ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

थानाधिकारी महावीरसिंह के अनुसार सरेरी चौराहे पर निजी कम्पनी का वक्रांगी केन्द्र एटीएम है। देर रात पौने दो बजे नकाबपोश तीन लुटेरे भीतर घुसे। घुसने के बाद एटीएम परिसर में लगा सीसी कैमरे का तार काट दिया। उसके बाद गैस कटर से एटीएम का सेफ तोड़कर उसमें से करीब दस लाख रुपए ले गए। करीब 35 मिनट लुटेरे अंदर रहे। लुटेरे कार लेकर आए थे। माना जा रहा है कि एक व्यक्ति बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।

READ:राजस्‍थान के इस शहर में नाले उफान पर, सड़के लबालब, घर के बाहर ताल तलैया, कारण जान आप भी चौक जाएंगे

इस बीच गुरुवार सुबह ग्रामीण पैसे निकालने एटीएम पर गए तो एटीएम टूटा देखकर होश उड़ गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। रायला थानाधिकारी सिंह व गुलाबपुरा थानाधिकारी सतीश मीणा वहां पहुंचे। एटीएम पर कोई चौकीदार तैनात नहीें था। पुलिस के अनुसार निजी कम्पनी एटीएम स्थापित करती है। लेनदेन के दौरान उसे कम्पनी मिलता है। एटीएम से कितनी राशि गई इसका कम्पनी प्रतिनिधि पता लगा रहे थे।


गैस कटर से काटा

रायला नेशनल हाईवे स्थित सरेरी चौराहे स्थित बुधवार रात लुटेरे एक दस लाख रुपए से भरा वक्रांगी एटीएम काट कर ले गए। सूचना पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार ईरांस की माया चौधरी के नाम से था वक्रांगी केंद्र का एटीएम मशीन। लुटेरों ने इसे काटने के लिए गैस कटर काट कर ले गए।

सीसी टीवी का तार काटा
एसएचओ महावीरसिंह के अनुसार देर रात 35 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया था। रात 1 बजकर 45 मिनट पर तीन नकाबपोश लुटेरे एटीएम में घुसे और 2 बजकर 20 मिनट में बाहर निकल गए। एटीएम में घुसते ही पहले अंदर लगा सीसी कैमरे का तार काटा गया। लुटेरे आल्टो कार में आए थे। एटीएम के बाहर लगे सीसी कैमरे से इसका पता चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़