5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटोमोबाइल्स व्यापारियों के यहां डेढ़ करोड़ की अघोषित आय

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Automobile Dealers Annualized Income of 1.5 Crore in bhilwara

Automobile Dealers Annualized Income of 1.5 Crore in bhilwara

भीलवाड़ा।

आयकर विभाग की ओर से शहर के दो ऑटोमोबाइल्स व्यापारियों के यहां किए गए सर्वे में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की अघोषित आय का खुलासा हुआ। दोनों व्यापारियों से लगभग ७० लाख रुपए की टैक्स वसूली की जाएगी।
संयुक्त आयकर आयुक्त योगेश आर रावल के निर्देशन में साबुन मार्ग स्थित ऑटोमोबाइल्स व्यापारी के यहां देर रात तक चले सर्वे में एक करोड़ तीन लाख रुपए से अधिक का स्टॉक बिना बिल का मिला। इसी प्रकार अजमेर रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल्स व्यापारी के यहां लगभग ४६ लाख रुपए का अधिक स्टॉक मिला, जो बिना बिल का था। दोनों व्यापारियों ने अघोषित आय को स्वीकार कर लगभग ७० लाख रुपए का टैक्स जमा कराने की स्वीकृति दी।

सूत्रों का कहना है कि दिपावली पर शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों को देखते हुए कई व्यापारी दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य स्थानों से बिना बिल के माल मंगवा रहे हैं। इसकी शिकायतें मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार कई अन्य व्यापारियों पर भी आयकर विभाग की नजर है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग