18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा के नए जिला कलक्टर भट्ट ने कहा- पांच दिन में सफाई नहीं तो खुद झाडू लेकर अभियान शुरू करूंगा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
ias rajesndra bhatt

भीलवाड़ा के नए जिला कलक्टर भट्ट ने कहा- पांच दिन में सफाई नहीं तो खुद झाडू लेकर अभियान शुरू करूंगा

भीलवाड़ा।

राजेंद्र भट्ट को भीलवाड़ा कलक्टर लगाया गया है। मूलत: जोधपुर निवासी भट्ट 2016 में ही आईएएस बने हैं। वे अतिरिक्त रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसायटी व डूंगरपुर कलक्टर रहे हैं। इकोनोमिक्स में एमए भट्ट आठ मई 2017 से डूंगरपुर में थे। जिला कलक्टर रही शुचि त्यागी को संयुक्त शासन सचिव वित्त (व्यय) विभाग में लगाया है।

कार्यभार संभालने के बाद जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्राकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए जो योजनाएं चला रखी हैं, जनता उनका बिना किसी बाधा के लाभ उठा सके, यही सुनिश्चित करना मेरी पहली प्राथमिकता है। स्वच्छता में भीलवाड़ा शहर नाम कमाए, इसके लिए हमारा प्रयास रहेगा। वस्त्रानगरी के औद्योगिक विकास पर भी विशेष फोकस रहेगा।

जिला कलक्टर भट्ट ने कार्यालय पहुंचने के कुछ ही देर बाद ही जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के हर वार्ड, मशीनरी, स्टाफ व सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। गन्दगी देखकर उन्होंने कहा कि अगले पांच दिन में अस्पताल के किसी भी कोने में गन्दगी नहीं होनी चाहिए। अगर अस्पताल साफ नहीं हुआ तो पांच दिन बाद वे खुद झाडू लेकर अस्पताल की सफाई शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड की सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उसके डॉक्टर की है। टीमवर्क की भावना से काम करने से परिणाम बेहतर होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार नि:शुल्क जांच की सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवा रही है। इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिलना चाहिए। एक भी मरीज ऐसा नहीं हो जिसको जांच के लिए बाहर जाना पड़े। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिन उपकरणों की अस्पताल में कमी है, कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से उसे पूरा किया जाएगा। हर महीने अस्पताल के दो राउण्ड होंगे और जो भी कमियां होगी उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। पत्रकारों ने जब नवनियुक्त कलक्टर से सवाल पूछा कि क्या भीलवाड़ा में डूंगरपुर की झलक देखने को मिलेगी तो उन्होंने कहा कि जरूर मिलेगी। लोगों के सहयोग से हम भीलवाड़ा को सबसे बेहतर बनाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग