23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : MLV कॉलेज का संस्थापन अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। माणिक्य लाल वर्मा (एमएलवी) राजकीय महाविद्यालय के संस्थापन अधिकारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एक निजी फर्म का ठेका जारी रखने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
2 min read
Google source verification
Bhilwara ACB Trap

Bhilwara ACB Trap: गिरफ्तार आरोपी (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

भीलवाड़ा। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माणिक्य लाल वर्मा (एमएलवी) राजकीय महाविद्यालय के संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी फर्म से सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाई कर्मचारियों के ठेके को जारी रखने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि भीलवाड़ा एसीबी द्वितीय इकाई को इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी फर्म को एमएलवी कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाई कर्मचारियों की आपूर्ति का ठेका मिला हुआ था। सभी कर्मचारी कॉलेज में कार्यरत भी थे।

ठेका रद्द नहीं करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

इसी बीच रविवार को कॉलेज में निरीक्षण के दौरान एक चौकीदार ड्यूटी पर अनुपस्थित मिला। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य ने संबंधित फर्म का ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। आरोप है कि संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल ने ठेका रद्द नहीं करने और पहले की तरह जारी रखने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

जाल बिछाकर एसीबी ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। गुरुवार को एसीबी की टीम ने एक निजी अस्पताल के बाहर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

यह वीडियो भी देखें :

एसीबी कार्यालय में पूछताछ जारी

यह कार्रवाई एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण सिंह टोगस के सुपरविजन में भीलवाड़ा द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस नरपत सिंह चारण के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है।

40 हजार में तय किया था सौदा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले 50 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन बाद में 40 हजार रुपए लेने पर सहमति बनी। एसीबी अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह अन्य मामलों में भी रिश्वत की मांग की थी या नहीं। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में मामले की आगे की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग