20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर-घर पहुंचेगा मतदान का नारा, फैक्ट्री संचालकों से मांगी श्रमिकों की जानकारी

भीलवाड़ा. जिला प्रशासन के साथ अब औद्योगिक संगठन भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर-घर बात पहुंचा रहे है। फैक्टि्रयों में काम करने वाले श्रमिकों से मतदान करने वालों की संख्या तक जुटा रहे है। साथ ही उनसे संकल्प पत्र तक भरवाए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
घर-घर पहुंचेगा मतदान का नारा, फैक्ट्री संचालकों से मांगी श्रमिकों की जानकारी

घर-घर पहुंचेगा मतदान का नारा, फैक्ट्री संचालकों से मांगी श्रमिकों की जानकारी

भीलवाड़ा. जिला प्रशासन के साथ अब औद्योगिक संगठन भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर-घर बात पहुंचा रहे है। फैक्टि्रयों में काम करने वाले श्रमिकों से मतदान करने वालों की संख्या तक जुटा रहे है। साथ ही उनसे संकल्प पत्र तक भरवाए जा रहे हैं।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक राहुल देव सिंह ने बताया कि टेक्सटाइल सिटी के औद्योगिक संगठनों को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का निवेदन करने के साथ संकल्प पत्र भेजा। इसमें कहा कि फैक्ट्री के हर श्रमिक से संकल्प पत्र भरवाए। जागरूकता के लिए 6 नवम्बर को रैली निकाल कर मतदान को प्ररित करें।

संकल्प पत्र से प्रशासन ने हर श्रमिक का नाम, परिवार के वोटर सदस्यों के नाम, इपिक नम्बर तथा हस्ताक्षर मांगे हैं। श्रमिक वर्ग संकल्प ले रहा है कि 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करेगा। संकल्प पत्र शहर के हर घर पहुंचाया जा रहा है। शहर के 13 औद्योगिक संगठन व हर उद्योग की मदद ले रहे हैं। कृषि क्षेत्र में काम करने वाले व्यापारी, कृषि उपज मंडी के व्यापारियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

पत्रिका का जागो जनमत अभियान
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से भी हर क्षेत्र में जागो जनमत अभियान से वोटर्स को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा। जनप्रतिनिधियों के जरिए शहर व जिले में मतदान बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के पोस्टर लगाए जा रहे है। मतदाताओं को रिझाने के नारे लिखे हैं। इसमें मुख्य रूप से आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग