11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : गंगापुर व जैतारण में खुला सहायक खनिज अभियंता का नवीन कार्यालय

- बीकानेर में जोन कार्यालय की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी

less than 1 minute read
Google source verification
New office of Assistant Mineral Engineer opened in Gangapur and Jaitaran

New office of Assistant Mineral Engineer opened in Gangapur and Jaitaran

Bhilwara news : खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश में तीन नवीन कार्यालय खोलने के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत भीलवाड़ा जिले के गंगापुर व ब्यावर के जैतारण में सहायक खनिज अभियंता कार्यालय तथा बीकानेर जोन में अतिरिक्त निदेशक खान कार्यालय खोला है। इनके लिए पद व बजट की स्वीकृति भी जारी कर दी है। यह नवीन कार्यालय 28 जुलाई 2024 को बजट में की गई घोषणा के आधार पर खोले गए है।

खान एवं पेट्रोलियम विभाग के संयुक्त शासन सचिव आशु चौधरी ने मंगलवार को जारी किए आदेश में बताया कि भीलवाड़ा खनिज विभाग को अब दो भागों में बांटते हुए गंगापुर में सहायक खनिज अभियंता कार्यालय खोला है। इस कार्यालय के अधीन रायपुर, सहाड़ा तथा करेड़ा क्षेत्र की आने वाली खदानें आएगी। अब भीलवाड़ा के पास आसींद, अंटाली, हुरड़ा, मांडल, भीलवाड़ा, हमीरगढ़, शाहपुरा, फूलियाकलां, बनेड़ा, जहाजपुर, काछोला तथा कोटड़ी तहसील रहेगी। इसके अलावा बिजौलिया खनिज विभाग के पास मांडलगढ़, बिजौलिया तहसील की खदाने रहेगी। ब्यावर जिले के जैतारण में कार्यालय खोला गया है। इसके अधीन जैतारण व रायपुर तहसील रहेगी। बीकानेर जोन में अधीक्षण खनिज अभियंता बीकानेर, खनिज अभियंता बीकानेर, खनिज अभियंता गंगानगर, खनिज अभियंता जैसलमेर, सहायक खनिज अभियंता हनुमानगढ़ तथा सहायक खनिज अभियंता चूरू को शामिल किया है। बीकानेर के लिए 15, गंगापुर व जैतारण के लिए 11-11 पद स्वीकृत किए है। वही संसधान उपलब्ध कराने के लिए बीकानेर को 4 लाख 2 हजार तथा गंगापुर व जैतारण के लिए 5 लाख 82 हजार का बजट जारी किया है। इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर व यूपीएस के लिए भी बजट दिया है।