4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवार भवन की छत पर गई गेंद, लेने गए बालक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Boy's death came in the grip of high tension line in bhilwara

Boy's death came in the grip of high tension line in bhilwara

अरवड़।

नई अरवड़ कस्बे में रविवार को पटवार भवन की छत गई गेंद लेने गया बालक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


अरवड़ पुलिस चौकी प्रभारी इन्द्रजीत सिंह के अनुसार नई अरवड़ निवासी सांवरलाल धोबी का 12 वर्षीय पुत्र शिवराज गेंद खेल रहा था। गेंद निकट ही पटवार भवन की छत पर चली गई। शिवराज गेंद लेने छत पर चला गया। वह छत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी बिजली की लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण छत पर दौड़े। गम्भीर झुलसी हालत में अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। फूलिया कलां अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव के लोकेन्द्रसिंह राणावत ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। शिवराज कक्षा सात में पढ़ता था। उसके दो बहन और एक भाई है। शिवराज सबसे छोटा था।

पत्रिका ने पहले ही चेताया था

उपस्वास्थ्य केन्द्र, डेयरी, पटवार घर के ऊपर से गुजर हाईटेंशन लाइन के कारण हर पल हादसे का अंदेशा रहता है। इसे लेकर राजस्थान पत्रिका ने समाचार प्रकाशित कर जिम्मेदार अधिकारियों को चेताया भी था। उसके बाद भी लाइन हटाने पर ध्यान नहीं दिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग