21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में नगर परिषद दिखाएगी सिनेमा

City Council will show cinema in Bhilwara भीलवाड़ा शहर के लिए तीन अच्छी खबर है। नगर परिषद ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने आर्ट गैलेरी बनाने एवं सिनेमा हॉल बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए डीएलबी ने नक्शा भी मंजूर कर दिया है। वहीं नगर विकास न्यास गौरव बेटी उद्यान को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
City Council will show cinema in Bhilwara

City Council will show cinema in Bhilwara


भीलवाड़ा। शहर के लिए तीन अच्छी खबर है। नगर परिषद ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने आर्ट गैलेरी बनाने एवं सिनेमा हॉल बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए डीएलबी ने नक्शा भी मंजूर कर दिया है। वहीं नगर विकास न्यास गौरव बेटी उद्यान को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा। City Council will show cinema in Bhilwara

नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के सामने परिषद पांच मंजिला आर्ट गैलरी बनाएगा। पहले आर्ट गैलरी तीन मंजिला प्रस्तावित थी। ग्राउंड फ्लोर पर रंगमंच, प्रदर्शनी हॉल व कांफ्रेस हाल होंगे। इसी प्रकार चौथी मंजिल पर रेस्टोरंट होगा। वहीं पांचवीं मंजिल पर सिनेमा हॉल होगा। उन्होंने बताया कि आर्ट गैलरी के निर्माण पर सात करोड़ की लागत आएगी। नक्शे को मंजूरी मिल चुकी है।

कलाकारों को मिलेगा मंच

अंकल कला संस्थान के संस्थापक एवं फड चित्रकार कल्याण जोशी ने नगर परिषद के आर्ट गैलरी स्थापित किए जाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहाकि आर्ट गैलरी खुलने से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

गौरव बेटी पर होगी अब रैलमपेल

नगर विकास न्यास ने कोटा रोड स्थित गौरव बेटी उद्यान को पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए न्यास गौरव बेटी उद्यान को पीपी मोड पर निजी इकाई को दे रहा है। उद्यान अधीक्षक रफीक मोहम्मद ने बताया कि गौरव बेटी उद्यान में फूड जोन, स्काईकिंग यार्ड, रन यार्ड को विकसित किया जाएगा। यहां फूड जोन व पार्किग की दरें भी तय की गई है। उन्होंने बताया कि गौरव बेटी उद्यान में स्थित वीरांगनाओं की प्रतिमाओं को और विद्युत सज्जा से भव्य किया जाएगा। City Council will show cinema in Bhilwara

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग