3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर को लेकर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, 11 जने घायल, दो महिलाओं की स्थिति गंभीर

गांव में मंदिर पर प्रस्तावित शिव मंदिर को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ ( Fight In Two Groups ) गए। हाथापाई के बाद विवाद लाठी भाटा जंग में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों के 11 महिला पुरुष घायल हो गए। जिसमें 2 महिलाओं को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ( Bhilwara Crime News )

2 min read
Google source verification
मंदिर को लेकर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, 11 जने घायल, दो महिलाओं की स्थिति गंभीर

मंदिर को लेकर दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, 11 जने घायल, दो महिलाओं की स्थिति गंभीर

भीलवाड़ा
कोटडी उपखंड के बड़लियास थाना क्षेत्र के गेगा का खेड़ा गांव में मंदिर पर प्रस्तावित शिव मंदिर को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ ( Fight In Two Groups ) गए। हाथापाई के बाद विवाद लाठी भाटा जंग में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों के 11 महिला पुरुष घायल हो गए। जिसमें 2 महिलाओं को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह है पूरा मामला ( Bhilwara Crime News )

बड़लियास थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ( Bhilwara Police ) ने बताया कि गेगा का खेड़ा में प्रस्तावित शिव मंदिर का चबूतरा बना हुआ है। मंदिर को लेकर सोमवार रात गुर्जर वह ब्राह्मण गुट में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत लाठी भाटा जंग तक पहुंच गई। सिंह ने बताया की दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन का पुराना विवाद होने की जानकारी भी सामने आई है।

एक पक्ष की ओर से आई रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक पक्ष की ओर से गेगा का खेड़ा निवासी उदा गुर्जर ने गोविंद राम पुत्र शंकर लाल शर्मा, अभिनव पुत्र कैलाश चंद्र शर्मा, बालकृष्ण पुत्र गोपाल लाल शर्मा, कैलाश पुत्र दौलत राम शर्मा, कालू उर्फ प्रणव शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा, बसंती पुत्री हरी लाल शर्मा, प्रहलाद पुत्र शंकर लाल शर्मा, अरविंद पुत्र प्रहलाद शर्मा, मुकेश पुत्र प्रहलाद शर्मा, सोनू पत्नी मुकेश शर्मा, ललिता पत्नी अभिनव शर्मा, सीमा पत्नी मनमोहन शर्मा, घनश्याम पुत्र गोपाल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दी है। वहीं दूसरे पक्ष की और से अभी पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी गई है।


एक पक्ष के घायल गेगा का खेड़ा निवासी घीसी देवी पत्नी उदय लाल गुर्जर उम्र 45, सोलाल पुत्र उदयलाल उम्र 25, मनभर पत्नी रामलाल उम्र 28, उदय लाल पुत्र छगन लाल गुर्जर उम्र 22, जमना लाल पुत्र मांगीलाल गुर्जर उम्र 36, उदय लाल पुत्र काना गुर्जर उम्र 47, रामलाल पुत्र काना गुर्जर उम्र 25 हैं

जबकि दूसरे पक्ष के घायल गेगा का खेड़ा निवासी अभिनव पुत्र कैलाश चंद्र शर्मा उम्र 42, बालकृष्ण पुत्र गोपाल लाल शर्मा उम्र 26, गोविंद राम पुत्र शंकर लाल शर्मा उम्र 47, ललिता पत्नी अभिनव शर्मा उम्र 35 साल हैं।


पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा

लाठी भाटा जंग में गंभीर चोटें आने पर घीसी देवी व मनभर को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को मौके पर कोटडी उप पुलिस अधीक्षक कीर्ति सिंह पहुंची तथा बडलियास थाने का पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा।

( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...


पति घर लौट कर आया तो रह गया दंग, पत्नी की बेरहमी से हो चुकी थी हत्या, इलाके में सनसनी...


नशे में ठोकता गया कारें, पलटी खाकर फंसा तो पुलिस को धमकाते हुए बोला- वर्दी उतरवा दूंगा

चौंकाने वाला मामला: व्यापारी की चेकबुक में मौजूद था चेक, उसी चेक से निकल गए लाखों रूपए, बैंक मैनेजर भी हैरत में...

Story Loader