मामला बजाज नगर स्थित त्रिवेणी नगर पुलिया के पास रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे का है। प्रकरण की जांच कर रहे हैडकांस्टेबल रामनिवास के अनुसार कार चालक अशीष शर्मा बरकत नगर रहने वाला है खुद को पेशे से एडवोकेट बता रहा था। कार त्रिवेणी नगर पुलिया की ओर से अंधाधुंध दौड़ती आई। चालक ने एक के बाद एक तीन कारों को टक्कर मारी तो अफरा-तफरी के साथ दहशत फैल गई। चालक ने बरकत नगर विस्तार में एक मकान के बाहर खड़ी दो कारों को ठोक दिया। लहराती कार बिजली की डीपी से भी टकराई मगर, चालक की जान बच गई। चालक कार दौड़ाता रहा और नियंत्रण खोया तो कार एक खाली भूखंड में घुसकर पलटी खा गई।