इधर, पीडि़त खाताधारक व्यवसायी घनश्याम का कहना है कि 17 जनवरी की शाम सवा छह बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि आपके खाते से 5 लाख 65 हजार 781 रुपए निकल चुके हैं। बैंक प्रशासन से रुपए मांगने पर मना कर दिया। उसके बाद पीडि़त ने अपनी चेकबुक मंगवाई और मैनेजर को 35 नंबर चेक उसके अंदर लगा हुआ दिखाया।