इधर, धौलपुर जिले के दिहोली थाना इलाके के गांव जगरिया पुरा में रविवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें गोली के छर्रे लगने से 3 लोग घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यहां पंचायत चुनाव में जाट व ब्राह्मण प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से ब्राह्मण प्रत्याशी विजयी हो गया। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर आज सुबह करीब 9 बजे हारे हुए प्रत्याशी के परिजनों ने विजयी प्रत्याशी के घर को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया।