जिले में भीषण गर्मी से प्यास से विचलित हो कर वन्य जीवों के आबादी क्षेत्र में घुसने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। एक माह के दौरान जिले में आबादी क्षेत्र में पैंथर के घुसने की ये तीसरी और प्यास से मौत की पहली घटना है। हालांकि जिले में एक मई को हुई वन्य जीव गणना में पैंथर होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पैंथर लगातार बदनोर, आसीन्द, करेड़ा व मांडलगढ़ वन क्षेत्र में नजर आ रहे है।