6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ सल बीमा से छूटता मोह, नहीं भा रहा किसानों को पंजीयन

जिले में 94 हजार किसानों को 440 करोड़ का ऋ ण देने का लक्ष्य। तीन दिन बाकी, 30 हजार किसानों का ही ऑनलाइन पंजीयन
2 min read
Google source verification
crop insurance, not farmers for registrati in bhilwara

crop insurance, not farmers for registrati in bhilwara

भीलवाड़ा।


On-line registration जिले में खरीफ फसल बीमा से किसानों का मोहभंग हो रहा है। इसकी मुख्य वजह समय पर बीमा क्लेम तथा ऋण नहीं मिलना माना जा रहा है। जिले में 94 हजार किसानों को 440 करोड़ का ऋ ण देने का लक्ष्य है। बीमा कराने की अन्तिम तारीख ३१ जुलाई है। अब तीन दिन बचे हैं लेकिन ग्राम सेवा सहकारी समितियों व ई-मित्र से अब तक ३० हजार किसानों ने ही ऑनलाइन पंजीयन कराया है। अन्य बैंकों से ऋण लेने वालों की संख्या भी काफी कम है। ऐसे में फसल बीमा कराने से हजारों किसान वंचित रह सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर लम्बे समय तक व्यवस्थापकों की हड़ताल के कारण किसान फसल बीमा से वंचित रह सकते है। सरकार के पास ऋण देने के लिए भी खजाना खाली है। उधर, व्यवस्थापकों को एसएसओ आइडी मिलने के बाद भी किसानों का ऑनलाइन पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं। जिले की कई तहसील ऐसी है जहां गिने-चुने किसानों का पंजीयन हुआ है। हालांकि वर्ष २०१८ में खरीफ की बुवाई व ऋण वितरण के दौरान ७७ हजार किसानों ने फसल बीमा कराया था।

https://www.patrika.com/bhilwara-news/loans-to-farmers-on-online-registration-only-in-bhilwara-4815321/

इन शाखा स्तर काम धीमा
On-line registration जिले में बनेड़ा, माण्डलगढ़, बिजौलिया, गंगापुर, रायपुर, माण्डल, करेड़ा के किसान ऑनलाइन पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं। माना जा रहा है कि व्यवस्थापक पंजीयन में रुचि नहीं ले रहे है। आसीन्द, गुलाबपुरा, जहाजपुर, कोटड़ी, शाहपुरा व शंभूगढ़ के केन्द्रीय सहकारी बैंक से जुड़ी जीएसएस स्तर पर व्यवस्थापक जमकर किसानों का पंजीयन में लगे हैं।

ऋण वितरण में देरी
जिले में ३५२ जीएसएस के व्यवस्थापक व अध्यक्ष की उदासीनता से ऋण वितरण नहीं हो पा रहा है। अब तक जिले में ३५०० किसानों का मैक्सिमम क्रेडिट लिमिट (एमसीएल) सत्यापित किया गया। इसके कारण किसानों को ऋण वितरण की रफ्तार धीमी है। किसानों के डीएमआर खाता खोलकर ऋण स्वीकृत कर रहे हैं। लेकिन व्यवस्थापक सरकार का साथ नहीं दे रहे है। इससे किसानों को जीएसएस के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। बैंक के प्रबंध निदेशक अनिल काबरा ने बताया कि सभी नए किसानों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। अभी तक ५०० किसानों का पंजीयन हुआ है।

जिले की स्थिति
शाखा किसान पंजीयन
आसीन्द ७३६६ १५५२
बनेड़ा ७४२७ २८२
भीलवाड़ा ५३७२ ८०५
बिजौलिया ६६७ ०६२
गंगापुर ८१०७ १०३३
गुलाबपुरा ७५४६ ४५६२
हमीरगढ़ २२२१ ४९५
जहाजपुर १०६२९ ६०८४
करेड़ा ३९९१ १८३
कोटड़ी २१८२
महुआ २१९४ ८२४
मांडल ५६१५ ४४४
माण्डलगढ़ ३२३१ २४४
रायपुर ८६२१ ७०५
शाहपुरा ९५९५ ७६१६
शंभुगढ़ ३१८७ २२२०


फैक्ट फाइल
९४ हजार जिले में ऋण लेने वाले किसान हैं
७७ हजार का हुआ था २०१८ में बीमा
२९ हजार का बायोमेट्रिक पंजीयन
३५२ सहकारी समितियां
९ करोड़ का ऋण वितरण

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग