
Daily sub-division joint team visits in No Mobility Zone in bhilwara
भीलवाड़
जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम नकाते ने मंगलवार को विडियो कान्फे्रंस के माध्यम से ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को कोरोना संबंधी नई कार्य योजना को लेकर निर्देश दिये। उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति चन्द्रा, एडीएम प्रशासन श्री राकेश कुमार, एडीएम सीटी श्री एन.के. राजोरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुश्ताक खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने ब्लाॅक अधिकारियों से कहा कि संक्रमित व्यक्ति पाये जाने की अधिकृत सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट, पुलिस उप अधीक्षक एवं ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उसी के आधार पर कन्टेनमेंट जोन का निर्धारण किया जायेगा। इन्हीं अधिकारियों की संयुक्त टीम दिन में दो बार जोन का भ्रमण कर स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी। उपखण्ड अधिकारी शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद या नगरपालिका के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रा में आवश्यकतानुसार बेरीकेडिंग एवं संपूर्ण क्षेत्रा में हाईप्रोक्लोराईड का स्पे्र करवायेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि अलाक्षणिक संक्रमितों के निवास क्षेत्रा को कन्टेनमेंट जोन की बजाय निषिद्ध क्षेत्रा घोषित किया जायेगा जिसमें न्यूनतम बेरीकेडिंग एवं आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को गाइडलाईन के अनुसार संचालन की अनुमति दी जायेगी। अलाक्षणिक संक्रमित को होम आइसोलेट किये जाने की स्थिति में चिकित्सा अधिकारियों की टीम द्वारा समय समय पर संक्रमित व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। उसकी सतत निगरानी के लिये आवश्यकतानुसार शिक्षा विभाग, पंचायत कोर गु्रप एव ंबीएलओ की ड्यूटी लगाई जायेगी। होम आइसोलेट संक्रमित के परिजनों को आपातकाल के अलावा घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
आपसी समन्वय से करंे कामः
जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने कहा कि उपखण्ड स्तर के पुलिस अधिकारी अपने उपखण्ड के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरन्तर सम्पर्क में रहे एवं समन्वय के साथ कार्य करें। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्तरुप से दौरे पर निकलें और गाइडलाईन की पालना हेतु आमजन की समझाइश करें, आवश्यकता होने पर जुर्माना वसूलें। बिना नम्बर के और अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध अभियान चलायें। कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने पर विशेष ध्यान दें।
Published on:
29 Jul 2020 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
