4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत चालक ने बेतरतीब बस दौड़ाकर सात वाहनों को कुचला, मां-बेटी सहित छह घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Drunken driver ran bus in bhilwara

Drunken driver ran bus in bhilwara

भीलवाड़ा।

एक फैक्ट्री के बस के चालक की लापरवाही ने रविवार शाम को अजमेर चौराहे से सुखाडिया सर्किल के बीच लोगों की जान सांसत में ला दी। नशे में धुत चालक बस को बेतरतीब दौड़ाकर सड़क पर चल रहे वाहनों को रौंदता रहा। चार स्थानों पर सात वाहनों को टक्कर मारने से छह जने घायल हो गए। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सात वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने बाद में सुखाडिया सर्किल के निकट बस को रोक लिया और चालक की धुनाई कर सुभाषनगर थाना पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर बस जब्त कर ली।

READ: दस हजार की घूस लेते पटवारी समेत दो जने एसीबी के हत्थे चढ़े

थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार, फैक्ट्री की बस गंगापुर तिराहे की ओर से माण्डल जा रही थी। अजमेर ओवरब्रिज पर चढ़ी बस को नशे में धुत चालक जयसिंह लहराता हुआ चला रहा था। उसने सबसे पहले अजमेर तिराहे के निकट गाड़ी पर जा रहे आरके कॉलोनी निवासी निर्मल खत्री (28) को टक्कर मारी। इससे निर्मल सड़क पर गिर गए। उसके बाद बॉयोस्कोप सिनेमा के बाहर बाइक पर जा रहे मालोला रोड मारूति कॉलोनी निवासी रणजीतसिंह राणावत (38) को चपेट में ले लिया। लहराती बस देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

READ: राजस्थान में यहां बारिश की कामना को लेकर लोग कर रहे हैं तरह—तरह के जतन, बंद रहेंगे दो कस्बे

बस चालक ने बॉयोस्कोप के निकट निजी चिकित्सालय के बाहर मोपेड पर जा रही दो बहने ज्योतिनगर निवासी निकिता व हर्षिता सोनी और निकिता की बेटी समृद्धि को टक्कर मार दी। तीनों गिर गई तथा चोटिल हो गई। यह देख लोग बस चालक के पीछे भागे। इस बीच परिजनों के साथ पैदल जा रहा खारोलिया खेड़ा निवासी दस वर्षीय गणपत भी बस की टक्कर से घायल हो गया। लोगों ने बस को सुखाडि़या सर्किल के निकट रोक लिया और चालक की धुनाई की। सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई तथा बस चालक को हिरासत में लिया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग