
सवाईपुर (भीलवाड़ा)। कस्बे के निकट भाकलिया में गुरुवार दोपहर खेत पर झूला झूलते वक्त पेंट की जेब में रखा ईयरबड्स में ब्लास्ट होने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दो अंगुलियों को बुरी तरह चोट लगी। आंख-नाक से खून बहने लग गया। उसे तत्काल भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार भाकलिया निवासी लादूलाल माली परिवार के साथ खेत पर गेहूं की कटाई कर रहा था। बारह साल का पुत्र राहुल झूला झूल रहा था। राहुल के पेंट की जेब में ब्लूटूथ युक्त ईयरबड्स रखा था।
इस दौरान ईयरबड्स में ब्लास्ट हो गया। बैट्री फटने से राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी दो अंगुलियों को बुरी तरह चोट लगी। आंख-नाक से खून बहने लग गया। धमाका सुन परिजन आए। खून से लथपथ राहुल को निकट के अस्पताल ले गए, जहां से भीलवाड़ा रेफर कर दिया।
Published on:
21 Mar 2024 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
