
दो दिन पूर्व बंदूक की गोली लगने से हुई महिला की हत्या के आरोप में थाना पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया
माण्डल।
दो दिन पूर्व बंदूक की गोली लगने से हुई महिला की हत्या के आरोप में थाना पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया । वही थाना पुलिस ने शुक्रवार को भी घटना स्थल से एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाएं।
थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि मृतका हाथीपुरा निवासी भंवर कंवर की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति भगवान सिंह (35)पुत्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था तथा शव को अन्तिम संस्कार के लिए पीहर बडलियास ले गए थे।
गौरतलब है कि माण्डल क्षेत्र के हाथीपुरा गांव में बुधवार को बंदूक साफ करते समय फायर होने से महिला की मौत हो गई। परिवार अंतिम संस्कार करने की तैयारी में था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रूकवा दिया। शव माण्डल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया गया था। पुलिस ने मृतका की बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि रोजड़ों को भगाने के लिए बंदूक रखी थी। बंदूक में छर्रे भरे थे। मृतका का पति भगवानसिंह बंदूक साफ कर रहा था। इस दौरान साफ करते समय बंदूक पलंग से टकरा गई। इससे फायर हो जाने से निकट ही बैठी भंवरकंवर के गले में छर्रा लगा। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रात में पीहर पक्ष के लोग माण्डल पहुंच गए थे।
हत्या है या हादसा
मृतक महिला की हत्या हुई या हादसा ये पुलिस के लिए पहली बना हुआ है । मृतका के भाई भगवत सिंह ने जीजा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया वही मृतका की बहन राजू कंवर ने पुलिस को दिए बयानों में महज एक हादसा बताया है ।
Published on:
29 Sept 2017 10:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
