3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही मंडप में होंगे निकाह व फेरे

कौमी सद्भाव कमेटी की आेर से 10 नवंबर को पटेल नगर विस्तार, मीरा सर्किल स्थित सामुदायिक भवन में सर्वधर्म सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जिसमें नवदंपती को नवजीवन की शुरुआत एवं नए आशियाने के लिए 50-50 गज के प्लाट दिए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 26 Oct 2016, 12:36 PM IST

कौमी सद्भाव कमेटी की आेर से 10 नवंबर को पटेल नगर विस्तार, मीरा सर्किल स्थित सामुदायिक भवन में सर्वधर्म सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जिसमें नवदंपती को नवजीवन की शुरुआत एवं नए आशियाने के लिए 50-50 गज के प्लाट दिए जाएंगे।

Read:पौधों में ढूंढ रहे असाध्य बीमारियों का उपचार

कमेटी अध्यक्ष हाजी सुभान उस्मानी ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भीलवाड़ा में अपनी तरह का यह पहला आयोजन होंगा। जहां एक छत के नीचे मौलवी निकाह कराएंगे तो पण्डित फेरे करा युगलों को दांपत्य जीवन की डोर से बांधेंगे।

Read:विश्वविद्यालयों में शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए? हमें बताएं...

कमेटी के डॉ. फखरुद्दीन अंसारी ने बताया कि जोड़ों के विवाह के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। अभी तक 140 जोड़े पंजीयन करा चुके हैं। कमेटी की ओर से एफडी समेत गृहस्थ जीवन के लिए जरुरी वस्तुएं उपहार स्वरूप दी जाएंगी।