
Inaugurated by girls of Telikheda school in bhilwara
भीलवाड़ा।
गांव के गरीब छात्रों को गांव में ही अच्छी शिक्षा मिले इसी उद्देश्य को लेकर राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल इंडिया ने दिवाली धूम महोत्सव के तहत दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला विजय सिंह पथिक नगर महिला आश्रम कॉलेज के सामने स्थित अग्रवाल भवन में मंगलवार से शुरू हुआ है। खास बात यह है कि इस मेले का उद्धाटन किसी राजनेता, अधिकारी या उद्योगपति से न करवाकर तेली खेड़ा विद्यालय में कक्षा पांच से आठवी तक अध्ययन कर रहे ११ बालिकाओं से करवाया गया। बालिकाओं को जब वहा ले जाया गया तो उनमें से एक छात्रा पूछ बैठी की हम यहां क्या करेंगे। तभी राउंड टेबल इंडिया की चैयरमेन संध्या शर्मा ने कहा कि आम सभी आज के मुख्य अतिथि हो मेला का उद्घाटन आप को करना है तो उनके खुशी का ठीकाना नहीं रहा। सभी बालिकाओं ने यहां लगी करीब ७६ स्टॉलो का निरीक्षण भी किया। बाद में उन्हें उपहार भी दिए गए।
राउंड टेबल लेडिज सर्किल की चेयरमैन संध्या शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय मेले में ७६ स्टॉल लाई गई है। इसमें डिजाइनर इमिटेशन ज्वैलरी, गृह सज्जा, कपड़े, जूते चप्पल, होम डेकोरेट सहित अन्य की स्टॉल शामिल थी। इसके अलवा बच्चों के खाने-पीने की स्टॉल भी लगाई गई थी। मेले में एक स्टॉल ऐसी थी जहां पर हाथो-हाथ कपड़े की खरीदारी के बाद फिटिंग करके दिए जा रहे थे। संध्या ने बताया कि मेले से होने वाली आय राशि का उपयोग विद्यालय निर्माण में किया जाएगा। अब तक पांच विद्यालयों में निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद अब देवली स्थित विद्यालय में कक्षा-कक्ष निर्माण का काम हाथ में लिया है। इन पांच विद्यालयो में तेली खेड़ा, गणेशपुरा, ईरास, गोदास तथा बासोलिया विद्यालय शामिल है। 15 साल से ऐसे आयोजन से जुड़ाएं पैसे का उपयोग विद्यालय निर्माण में करते हैं। अब तक पांच विद्यालय का निर्माण कराया जा चुका है।
मेले के उद्घाटन के दौरान संध्या शर्मा के अलावा सेक्रेट्री निकिता पाटोदी, शिल्पी गर्ग, सुमन मानसिंहका, डॉ. निधि चौधरी, एकता लढ्ढा, ऋतु मुखीजा, करिश्मा गर्ग, माधवी मालानी, मीनू बेसवाल, मीनल मुखीजा, मोनिका दरक, मृदुला मानसिंहका, नमीता बेसवाल, निशिमा चुग, पूजा गलुंडिया, राखी अग्रवाल, रश्मि गर्ग, शिवाली रारा, श्रद्धा मानसिंहका, सुरभि बालदी, स्वीटी अग्रवाल, वसुधा लढ्ढा, नेहा नाहर तथा तेली खेड़ी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आदि उपस्थित थी। मेले का समापन बुधवार को होगा।
Published on:
23 Oct 2018 07:30 pm
