उद्घाटन जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, भाजपा अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, जिन्दल के लाइजन हैड राजेन्द्र गौड़ व पराग पटेल ने किया। रेलवे फाटक और पुलिस लाइन अंडरपास का काम प्रगति पर है। इसमें अंडरपास को दोनों ओर से लौहे की चद्दर से ढक दिया ताकि बरसात का पानी अंदर न जाए। फिर भी ज्यादा बरसात से पानी अंदर गया तो ऑटोमेटिक मोटर पम्प सेट लगा है, जो पानी की निकासी कर देगा। एक निश्चित स्तर तक पानी भरने पर उसका ऑटो पम्प सेट पानी को पाइप के माध्यम से बाहर नाले मे चला जाएगा।