नरेश बापूनगर स्थित मयूर पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 में कक्षा का छात्र है। जेठमल ने इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दी, जिसमें अज्ञात लोगों पर नरेश को अगवा करने की आशंका जताई थी। उधर, अगवा बताया गया बालक नरेश मांडल में स्टेशन के पास एक ठेकेदार को मिल गया। उसने इसकी सूचना मांडल पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दिनेश कुमावत स्वयं मौके पर पहुंचे और बालक नरेश को थाने ले गए। जहां बालक ने पुलिस को बताया कि वह हॉस्टल में रहकर पढ़ता है, लेकिन वह हॉस्टल में रहकर नहीं पढऩा चाहता था। उसने अपने पिता को यह बात कही तो उन्होंने उसे डांटा। इसी के चलते वह निकल गया था। इस बीच, सूचना मिलने पर परिजन मांडल थाने पहुंचे तथा बच्चे को सामने पाकर खुशी के आंसू नहीं रोक पाए।