
rail
भीलवाड़ा ।
राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर रेलमार्ग पर देर रात बड़ा रेल हादसा टल गया। भीलवाड़ा-अजमेर रेल मार्ग पर देर रात रेलवे ट्रेक पार कर रहा बाइक सवार युवक ट्रेन सामने देख बाइक छोड़ भागा। सामने से खुजराहो उदयपुर एक्सप्रेस आ रही थी। इस दौरान युवक के बाइक ट्रैक पर छोड़ भागने से रेल करीब आधा घंटे वहीं खड़ी रही। कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को ट्रेक पर से हटाकर क्लियर किया गया।
जानकारी के अनुसार रायला थाने के पास एक बाइक सवार युवक रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। इस दौरान अचानक सामने ट्रेन देख युवक बाइक से कूदकर भाग गया और बाइक रेलवे ट्रेक पर ही छोड़ गया। ट्रेक पर बाइक फंसने से ग्वालियर उदयपुर एक्सप्रेस करीब आधा घंटे खड़ी रही। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक क्लियर करवाया गया। ट्रेक पर फंसी बाइक को हटाने में करीब आधा घंटा लग गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। रेल्वे के कर्मचारियों ने बाइक को ट्रेक से हटवाकर ट्रेन मार्ग को वापिस शुरू करवाया। करीब आधा घंटा रेल के ट्रैक पर खड़ी रहने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही कर्मचारियों ने बाइक के अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं भीलवाड़ा जिले में एक और भीषण एक्सीडेंट की घटना हुई। जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के किड़ीमाल गांव के समीप आसीन्द भीम रोड पर बीती रात एक ट्रोला व ट्रैक्टर भिड़ने से ट्रेलर में सवार 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें आसीन्द चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने से अजमेर रैफर किया गया। दोनों में भिड़ंत इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अलग हो गए। ट्रॉली दो भागों में बंटकर सड़क से दूर जा गिरी। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Published on:
27 Jul 2018 02:53 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
