नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
बालघाट. मोरडा उपखंड के गांव उरदैन में जलदाय विभाग की उदासीनता से चार माह से आरओ प्लांट खराब पड़ा है। जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लखीराम बैरवा ने बताया कि आरओ सही कराने की मांग को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों व प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उसे सही नहीं किया जा रहा है।