17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता लगते ही छिनेगी नेताओं की सुविधाएं

मंत्री, विधायकों के अलावा जिला प्रमुख, सभापति, बोर्ड के चेयरमैन शामिल गनमैन व पीए तक मूल विभाग में वापस भेजे जाएंगे
less than 1 minute read
Google source verification
आचार संहिता लगते ही छिनेगी नेताओं की सुविधाएं

आचार संहिता लगते ही छिनेगी नेताओं की सुविधाएं

भीलवाड़ा. विधानसभा चुनाव की रणभेरी एक सप्ताह में कभी भी बज सकती है। जैसे ही आचार संहिता लगेगी, मंत्रियों से लेकर विधायकों की गाड़ियां, गनमैन, कर्मचारी वापस लिए जाएंगे। जिला प्रमुख से लेकर सभापति, बोर्ड के अध्यक्षों की भी गाड़ियां व अन्य सुविधाएं छिन जाएगी। ऐसे में नेता चुनाव से पहले ही अन्य गाड़ियों की व्यवस्था में लगे हैं। कुछ नेताओं को चुनाव में गनमैन चाहिए। वे निजी सुरक्षा पर काम कर रहे हैं।

इस माह के दूसरे सप्ताह में केंद्रीय निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसके बाद जन प्रतिनिधियों से राजकीय सुविधा तत्काल वापस ली जाएगी। पीए आदि अपने मूल विभागों में जाएंगे।
इन्हें मिले हैं सरकारी वाहन और कर्मचारी
मंत्रियों व विधायकों के अलावा जिला स्तर पर सरकारी वाहन जिला प्रमुख, नगर परिषद के सभापति, पंचायत समितियां के प्रधान, सरस डेयरी के अध्यक्ष व अन्य कई जन प्रतिनिधियों को मिले हैं। इनमें कई नेताओं के पास सरकारी लिपिक भी निजी सहायक लगे हैं तो कुछ को सरकारी अंगरक्षक मिले हैं। कुछ सरकारी कर्मचारी नेताजी के सरकारी आवास पर लगाए गए हैं। आचार संहिता लगने के बाद तमाम सुविधाएं राज्य सरकार अधिग्रहित कर लेगी। मंत्रियों और बोर्ड निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों को सभी सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई हुई हैं। यह भी आचार संहिता लगते ही वापस कर दी जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग