21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध पुष्य नक्षत्र में धनवर्षा, 60 करोड़ का कारोबार

भीलवाड़ा. दीपोत्सव से पहले बुधवार को बाजार गदगद नजर आया। बुध पुष्य नक्षत्र पर जमकर धनवर्षा हुई। लगातार दूसरे दिन पुष्य नक्षत्र होने से बाजार गुलजार रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
बुध पुष्य नक्षत्र में धनवर्षा, 60 करोड़ का कारोबार

बुध पुष्य नक्षत्र में धनवर्षा, 60 करोड़ का कारोबार

भीलवाड़ा. दीपोत्सव से पहले बुधवार को बाजार गदगद नजर आया। बुध पुष्य नक्षत्र पर जमकर धनवर्षा हुई। लगातार दूसरे दिन पुष्य नक्षत्र होने से बाजार गुलजार रहे। भीलवाड़ा शहर में दूसरे दिन 60 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र पर 50 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ था।

बाजार लंबे समय की निराशा को पीछे छोड़ मुस्कुराया। शहर सहित जिलेभर से आम लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंचे। सुबह शुरुआत धीमी रही लेकिन दोपहर बाद खरीदारी ने जोर पकडा। रात तक बाजार में लोगों की आवाजाही रही। सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो मोबाइल्स बाजार में देखी गई। पुष्य नक्षत्र पर जमकर खरीदारी हुई। कपड़ा मार्केट भी खरीदारों से गुलजार रहा। पुष्य नक्षत्र को विशेष मुहूर्त मेंं 60 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
देखते ही आई रंगत

दीप पर्व की रंगत से बाजार दमका तो व्यापारी भी खुश नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। सराफा बाजार में खरीदारों की भीड़ थी। बाजार में धनवर्षा से व्यापारी गदगद दिखे।

मनीष बहेडिया ने बताया कि बुधवार को पुष्य नक्षत्र पर स्वर्ण- चांदी के आभूषण खरीदने के अलावा वाहन खरीदने के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान व मोबाइल खरीदने को लेकर लोगोंं में अधिक उत्साह दिखा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग